लोहाघाट। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने एक साथ मिलकर निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का संकल्प लिया।
सोमवार को भाजपा से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रहे राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने कहा कि पार्टी संगठन के निर्णय का सम्मान करते है। कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता के रुप में पार्टी से अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए मजबूत कार्य करेंगे। गड़कोटी ने कहा कि एक आम कार्यकर्ता को पार्टी पैनल में शामिल करते हुए जो सम्मान मिला है वह सिर्फ अनुशासित पार्टी भाजपा में ही संभव है, इसके लिए वह नगर कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नगर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, लोहाघाट की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करना, लोहाघाट में सीवर लाइन का निर्माण करना और लोहाघाट चिकित्सालय में मानव और तकनीकी संसाधनों की जनमानस की भावना के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के उद्देश्य से नगर निकाय में दावेदारी की थी। उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को आगे भी सीएम पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के माध्यम से समाधान के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गोविंद वर्मा,नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गिरीश कुंवर, बसन्त पंगरिया, कुलदीप सिंह देव आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment