लोहाघाट। विकास खंड पाटी और बाराकोट की दो महत्वपूर्ण सड़कों को शासन से स्वीकृति मिल गयी है। सड़कों की स्वीकृति पर लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी का आभार जताया है। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बताया कि
पाटी के सांगो घिगारूकोट से बांस बसवाडी तक 1.225 किलोमीटर और बाराकोट विकास खंड में कमाज्यूला भनार रैघाडी मोटर मार्ग 7 किलोमीटर सड़क में पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के कार्य के लिए शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। विधायक अधिकारी ने बताया कि जनहित में अतिशीघ्र निर्माण कार्यों के टेंडर करवा कर विधानसभा क्षेत्र की जनता को सड़क सुरक्षा हेतु सुविधाजनक लाभ मिल सकेगा। विधायक ने बताया कि वह लगातार लोहाघाट विधानसभा के विकास के लिए हर संभव प्रयासरत हैं। दोनों सड़कों की स्वीकृति पर क्षेत्र की जनता ने विधायक अधिकारी का आभार प्रकट किया।






















Leave a comment