लोहाघाट। अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल लोहाघाट में मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपनी माताओं के सम्मान में कई मनमोहक प्रस्तुति दी।
स्कूल के प्रबंधक डीडी जोशी के दिशा निर्देशन और प्रधानाचार्य पूजा जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को मातृ दिवस की जानकारी और इसके महत्व को बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि मॉ का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि मां का प्रेम, त्याग और समर्पण हमारे जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। इस दौरान नन्हें बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों और शिक्षकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सरिता भट्ट, निर्मला जोशी, दीपा गड़कोटी, रुपा ढेक, ममता पांडेय, प्रीति माहरा, दीपा खोलिया, चन्द्रा भट्ट, कामिनी अधिकारी, करिश्मा जोशी आदि रहीं।

























Leave a comment