Home उत्तराखंड नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक सहित समस्त बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ
उत्तराखंडसमाज

नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक सहित समस्त बीडीसी सदस्यों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

868

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, ज्येष्ठ उप प्रमुख किशोर रावत, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रकाश चन्द्र सहित सहित 34 बीडीसी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र का विकास करने का संकल्प लिया।
शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में एडीएम नीतू डांगर ने ब्लॉक प्रमुख सहित सभी बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह हर वक्त क्षेत्र और बीडीसी सदस्यों की समस्या के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। समारोह का संचालन बीडीओ केएस रावत ने किया। इस मौके जिला प्रभारी शंकर पांडेय, सतीश पांडेय, गिरीश कुंवर, मोहित पाठक, देवेंद्र पाटनी,चंद्रशेखर बगौली, नरेश करायत, भैरव राय आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते