रिपोट: जगदीश राय
:: विभिन्न स्कूली बच्चों, महिला समूह, रामलीला कमेटी ने निकाली आकर्षक झांकी
::: पिथौरागढ से आए छलिया नृतकों ने रंग भर दिया,
लोहाघाट। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती खेतीखान में 27 वें दीप महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने भव्य झांकी निकालकर सबका मन मोहा।
रविवार को महोत्सव समिति के अध्यक्ष विजय फर्त्याल की अध्यक्षता पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने महोत्सव को भव्य बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों, रामलीला कमेटी, महिला समूह ने आकर्षक झांकी पूरे बाजार से महोत्सव स्थल तक निकली। झांकी के आगे पिथौरागढ से छलिया नृतकों ने रंग भर दिया। झांकी को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आए। अध्यक्ष ने बताया कि महोत्सव पांच दिवसीय होगा। जिसमें खेल, सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। महोत्सव में यूपी और उत्तराखंड से आए व्यापारियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। इस मौके पर महासचिव यशपाल मनराल,उपाध्यक्ष नीरज बोहरा, विवेक पुजारी, बबलू देव, अशोक राज माहरा, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र बोहरा, सह कोषाध्यक्ष महेश जोशी, खेल संयोजक आलोक वर्मा, व्यवस्थापक संदीप कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, मनोज माहरा, सचिव निशान्त खर्कवाल, दीपक देउपा, संचालक रघुराज देउपा, दिवाकर भट्ट, मीडिया संयोजक पवन देउपा आदि मौजूद रहे।

























Leave a comment