लोहाघाट। एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन, संगीत और नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
स्कूल प्रबंधक डीडी जोशी की अध्यक्षता और प्रधानाचार्य पूजा जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर संगीत, सुर और ताल से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने अपनी कला, ऊर्जा और आत्मविश्वास से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उनके शानदार प्रदर्शन पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और मंचीय कौशल को विकसित करना रहा। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के माहौल में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ समग्र व्यक्तित्व विकास और कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया। निर्णायक बेबी प्रियंका, गौरव और अमित रहीं। संचालन सोनू पुजारी ने किया। सहयोग में गीता महर, करिश्मा जोशी, सूरज सिंह, कौशल भट्ट, दीपा गरकोटी, प्रियंका वर्मा, सरिता भट्ट, निर्मला जोशी, प्रीति मेहरा, कामिनी अधिकारी ,रूपा ढेक, दीपमाला राय आदि मौजूद रहीं।























Leave a comment