Home उत्तराखंड लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा बने नायब तहसीलदार
उत्तराखंडशिक्षा

लोहाघाट के अनिमेष पुनेठा बने नायब तहसीलदार

205

 

लोहाघाट। नगर लोहाघाट निवासी अनिमेष पुनेठा ने लोअर पीसीएस परीक्षा में उत्तराखंड में चौथा स्थान प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति पाई। होनहार की सफलता पर नगर के लोगों ने खुशी जताई।

नगर लोहाघाट में गारमेंट्स विक्रेता अजय पुनेठा और माता मीनू पुनेठा के पुत्र अनिमेष ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ऑकलैंड पब्लिक स्कूल से की। इंटरमीडिएट परीक्षा मोंटफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल रुड़की से की। जहां इंटरमीडिएट में स्कूल टॉप किया। इसके बाद अनिमेष ने पंतनगर से बीटेक किया। बीटेक करने के बाद अनिमेष ने जॉब न करके प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तैयारी शुरू कर दी। इस बार अनिमेष ने पहले प्रयास में ही उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान पाकर नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति पाई है। अनिमेष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के साथ अपने दादा त्रिभुवन चंद्र पुनेठा और दादी कमला पुनेठा और छोटे भाई अवि पुनेठा ने दिया। होनहार की सफलता पर ऑकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडे, प्रधानाचार्य राहुल जोशी, होली विजडन स्कूल के प्रबंधक संजय पंत, व्यास कमल शिव योगी,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, टिकादेव खर्कवाल, विनीत सगटा, नवीन खर्कवाल, नवीन मुरारी, गणेश खर्कवाल, शैलेंद्र राय, कीर्ति बगौली, जीवन मेहता, मुकेश साह,विपिन वर्मा, भीम दत्त बगौली, हितेश मुरारी, हिमांशु राय, रीता गहतोड़ी सहित समस्त परिवार जनों ने शुभकामनाएं दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते