लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर के तीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल परिवार ने तीनों की सफलता पर सम्मान समारोह का आयोजन किया।
स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय की देखरेख में आयोजित समारोह में बताया कि स्कूल की पूर्व छात्रा प्रेक्षा राय ने यूजीसी नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया में 51 वीं रैंक हासिल की। प्रेक्षा के पिता जीवन राय जीआईसी कर्णकरायत में शिक्षक हैं और माता पुष्पा राय गृहणी है। इसी के साथ सुमित बगौली ने यूजीसी नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया में 96 रैंक प्राप्त की। सुमित के पिता कीर्ति चन्द्र बगौली जीपीएस सुंगरखाल में सहायक अध्यापक हैं और माता सुनीता बगौली गृहणी हैं। वहीं दवा व्यवसाई आलोक जोशी और चचंला जोशी के पुत्र भुवनेश जोशी ने नीट परीक्षा में 549 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर शिक्षक जीवन पांडेय, हिम्मी पुनेठा, सुभाष गहतोड़ी, गिरीश जोशी, भागीरथ सोराड़ी, बबीता जोशी, हंसा भट्ट, अंकित जोशी, दीपिका पुनेठा, पंकज कुमार, हिमांशु खर्कवाल, योगेश उप्रेती, दीपक पचौली, प्रेरणा खाती, तनिष्का ओली, रविंद्र कार्की, पंकज राय के साथ श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, प्रकाश राय, मुकेश साह, अजय कलखुड़िया, कैलाश बगौली, दीपक सुतेड़ी, जीवन गहतोड़ी आदि ने खुशी जताई।
























Leave a comment