Home उत्तराखंड स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी
उत्तराखंडराजनीति

स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार यूकेडी की पहली प्राथमिकता : काशी सिंह ऐरी

96

लोहाघाट। यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी के लोहाघाट आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ऐरी ने कार्यकर्ताओं में आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुटता का जोश भरा।
शुक्रवार को यूकेडी कार्यालय मीना बाजार में यूकेडी जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता और यूकेडी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पुनेठा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ऐरी ने कहा कि यूकेडी का शुरू से ही पूरा फोकस उत्तराखंड की जनसमस्याओं से रहा है। वह प्रदेश से लेकर स्थानीय मुद्दों को भी उठाती रही है। उन्होंने कहा कि पहले यूकेडी उत्तराखंड राज्य के लिए लड़ी। राज्य हासिल किया तो अब राज्य की कई ज्वलंत मुद्दों का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि वह धनबल और जनबल की राजनीति नहीं, बल्कि मुद्दों की लड़ाई लड़ रहे हैं। जनता वर्तमान में बदलाव चाह रही है। जनता त्रस्त होकर कांग्रेस और भाजपा से बदलाव चाह रही है। ऐसे में विकल्प यूकेडी ही बचती है। ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड बनने के 26 साल बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हैं। अगर यूकेडी सत्ता में आती है तो स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार सबसे पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर कुमाऊ में संकल्प यात्रा निकलेगी। जिसमें लोगों से मिलकर समस्याओं के निदान के बारे में वार्ता करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री रमेश बिष्ट, भुवन खर्कवाल, गिरधर अधिकारी, भुवन बिष्ट,दरबान सिंह रजवार, मनोज जोशी, प्रहलाद सिंह बिष्ट, नारायण अधिकारी, रोहित पुनेठा, भुवन पांडेय आदि रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते