रिपोर्टर : जेसी राय
लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के कई लोगों ने विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुटता का संकल्प लिया।
मंगलवार को विकास खंड बाराकोट से आए कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की विकास की सोच और क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर वह कांग्रेस में आए हैं। इस दौरान विधायक खुशाल अधिकारी ने सभी लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं से लोगों के हर घर जाकर कांग्रेस की विकास की सोच को बताने के लिए कहा। इस मौके पर हरीश लाल, हिमांशु जोशी, बंसत जोशी, करन जोशी, प्रकाश चन्द्र जोशी, अशोक मेहता के साथ बाराकोट कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष लोहाघाट डॉ. अमर सिंह कोटिया, चांद बोहरा,सक्षम अधिकारी, कल्याण सिंह, मानव सार्की, नवीन पुनेठा, तनमय, प्रकाश राम, लक्ष्मण प्रसाद, जगत सिंह आदि मौजूद रहे।
























Leave a comment