Home उत्तराखंड हिन्दुस्तान ओलंपियाड में गुरुकुलम एकेडमी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
उत्तराखंडशिक्षा

हिन्दुस्तान ओलंपियाड में गुरुकुलम एकेडमी के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

97

लोहाघाट। हिन्दुस्तान समाचार पत्र की ओर से आयोजित हिन्दुस्तान ओलंपियाड में गुरुकुलम एकेडमी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और जिले का गौरव बढाया।
स्कूल के प्रबंधक राजेश पांडेय ने बताया कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड में अथर्व पांडेय ने कक्षा 1 में जिले में पहला स्थान और मयंक नाथ ने कक्षा 5 तथा यश बिष्ट ने कक्षा 6 में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। उपलब्धि के लिए अथर्व पांडेय को तीन हजार एक सौ और मयंक नाथ व यश बिष्ट को₹2100-₹2100 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक जीवन जोशी ने सभी छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक राजेश पांडेय ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा को निखारने तथा उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हिंदुस्तान समाचार पत्र का ऐसी प्रेरणादायक एवं प्रतिभा प्रोत्साहनकारी पहल के लिए आभार प्रकट किया। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते