Home उत्तराखंड केवि के पारस ने 96 फीसदी तो होली विजडम के भुवनेश ने 93.8 फीसदी अंक पाए
उत्तराखंडशिक्षा

केवि के पारस ने 96 फीसदी तो होली विजडम के भुवनेश ने 93.8 फीसदी अंक पाए

361

केन्द्रीय विद्यालय पारस ने 96 फीसदी अंक प्राप्त किए
लोहाघाट। केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट में इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रभारी प्राचार्य स्वाति ने बताया कि छात्र पारस सिंह ने 96 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। स्कूल के छात्र भावेश राय ने 87.8 फीसदी अंक के साथ दूसरा और संचित राय ने 83.2 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया है। छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूल के शिक्षक सुष्मिता त्रिपाठी, दिनेश कुमार मीणा, अनिकेत रोहिला, मोरध्वज, भावेश सुतरिया आदि ने खुशी जताई।
———————————————————————————————
होली विजडम स्कूल के भुवनेश जोशी ने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किए
लोहाघाट। सीबीएसई की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में होली विजडम स्कूल मानेश्वर के छात्र भुवनेश जोशी ने 93.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल के प्रबंधक संजय पंत और प्रधानाचार्य एलएम राय ने बताया कि स्कूल की छात्रा गार्गी पांडेय ने 92.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल में दूसरा स्थान, युवराज पांडेय ने 88.6 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ध्रुवरक्षित विश्वकर्मा ने 87.6, सचिन मुरारी ने 85.4, पीयूष सुतेड़ी ने 85, जतिन नाथ ने 84.6,संकल्प उपाध्याय ने 84, हिमांशु शर्मा ने 83.6, शगुन सिंह ने 83, पीयुष बोहरा ने 81.4,अवंतिका जोशी ने 81 और रुद्र पुजारी ने 80.6 फीसदी अंक लाकर सफलता प्राप्त की।
—————————————————————————————-
मल्लिकार्जुन के प्रियांशु ने 92.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया
लोहाघाट। सीबीएसई इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में मल्लिकार्जुन स्कूल लोहाघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल देव ने बताया कि स्कूल के छात्र प्रियांशु टम्टा ने 92.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रा दिव्यांशी जोशी ने 90 फीसदी अंक लाकर दूसरा और हिमांशु बोहरा ने 78 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की सफलता पर शिक्षक मोहित पुनेठा, सलोनी साह, प्रियांशी गोस्वामी,अमन वर्मा, रेखा गहतोड़ी, दीपिका पुनेठा, गीता पांडेय आदि ने खुशी जताई।
—————————————————————————————-
गुरुकुलम की मीनाक्षी ने 91.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया
लोहाघाट। गुरुकुलम एकेडमी खूना लोहाघाट की छात्रा मीनाक्षी बोहरा ने 91.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल प्रबंधक राजेश पांडेय ने बताया कि स्कूल की छात्रा मिष्ठी जुकरिया ने 89.4 फीसदी अंक लाकर स्कूल में दूसरा और वंशिका भंडारी ने 82.6 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कविता पुनेठा, अंकित देव, रियाज अहमद, दीपा कोठारी, शशांक पांडेय, मनमोहन गहतोड़ी,चन्द्रभानु गहतोड़ी, अमित तिवारी आदि ने खुशी जताई।
——————————————————————————————————
ओकलैंड पब्लिक स्कूल के यथार्थ ने 89.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया
लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट का सीबीएसई इंटमीडिएट परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि स्कूल के छात्र यथार्थ जोशी ने 89.2 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम, मनीष नाथ गोस्वामी ने 89 फीसदी अंक लाकर दूसरा और अपूर्वा कलोनी ने 87 फीसदी अंक लाकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल स्टाफ ने सभी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जताई है।
———————————————————————————————–
डीएवी में हर्षित ने प्रथम स्थान पाया
लोहाघाट। डीएवी स्कूल लोहाघाट के हर्षित जोशी ने 86.5 फीसदी अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। सुनिधि ने 83.5 फीसदी अंक लाकर दूसरा और हर्षिता अधिकारी ने 82.8 फीसदी अंक लाकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के प्रबंधक बीसी मुरारी और प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी जताई।
—————————————————————————————————-
राजीव नवोदय में नेहा गिरी ने 90 फीसदी अंक पाए
लोहाघाट। राजीव गांधी नवोदय स्कूल लोहाघाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य राम कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल की छात्रा नेहा गिरी ने 90 फीसदी अंक के साथ प्रथम, नेहा गोस्वामी ने 88 फीसदी के साथ दूसरा और सुमन थ्वाल ने 87.3 फीसदी के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शिक्षक हरीश भट्ट, नारायण दत्त जोशी, जितेन्द्र पुनेठा आदि ने बधाई दी।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते