लोहाघाट। ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट के स्पर्श राय और मानस पांडेय ने एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रों की सफलता पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि व्यापारी संजय राय और शिक्षिका मंजरी राय के पुत्र स्पर्श राय और आईटीबीपी में कार्यरत चन्द्रशेखर पांडेय और गृहणी जया पांडेय के पुत्र मानस पांडेय ने एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रबंधक ने बताया कि दोनों छात्रों ने इसी वर्ष कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा भी दी है। विद्यालय परिवार ने दोनों छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आगामी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
























Leave a comment