लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट के बिसराड़ी गांव में एक बार फिर से भारी बारिश से तबाही हो गई है। कई लोगों के घरों में मलबा घुसने से भारी परेशानियां हो गई हैं। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पीडित परिवारों का हाल जानकर प्रशासन से मुआवजा देने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
गुरुवार अपराह्न तीन बजे करीब बिसराड़ी में भारी बारिश से बादल फटने जैसे आसार हो गए। बारिश से गांव को जाने वाला मार्ग बंद और फसलों को नुकसान के साथ भवनों में भी मलबा और पानी घुस गया। ग्राम प्रधान निर्मल नाथ गोस्वामी ने बताया कि गांव की माधवी देवी पत्नी स्व. गोपाल नाथ के घर में भारी बारिश से मलबा और पानी घुस गया। इससे पूर्व भी करीब एक सप्ताह पहले भी बिसराड़ी गांव में भारी बारिश से वाहन मलबे में दब गए थे और कई घरों में पानी घुस गया था। विधायक अधिकारी ने कहा कि पूर्व में भी बिसराड़ी में बादल फटने जैसे हालात हो गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से वार्ता कर प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने के लिए कहा।
























Leave a comment