Home उत्तराखंड डिग्री कॉलेज तिराहे में लगा घंटो जाम, रिटायर्ड शिक्षक व भाजपा नेता गोविंद बोहरा की सूझबूझ से खुला जाम
उत्तराखंडसमाज

डिग्री कॉलेज तिराहे में लगा घंटो जाम, रिटायर्ड शिक्षक व भाजपा नेता गोविंद बोहरा की सूझबूझ से खुला जाम

115

लोहाघाट। डिग्री कॉलेज तिराहे लोहाघाट पर अक्सर लगने वाले जाम की समस्या से निजात पाने की लोगों ने मांग की। उन्होंने पुलिस से एक यातायात कर्मी मार्ग में तैनात करने की मांग उठाई।
सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे से लेकर डेढ बजे तक शितला माता मंदिर से लेकर डिग्री कॉलेज तिराहे के पास रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम के कारण सैंकड़ों वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग में जाम खुलवाने के लिए किसी भी यातायात कर्मी के न होने पर रिटायर्ड शिक्षक व भाजपा नेता गोविंद बोहरा ने अपने वाहन से उतरकर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। इसके बाद भी जाम लगता रहा। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने भी कहा कि इस मार्ग में जाम की समस्या अक्सर रहती है। एक यातायात कर्मी को मार्ग में नियुक्त करना चाहिए। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जल्द ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें लोगों का भी सहयोग जरुरी है।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते