
लोहाघाट। बाराकोट के गल्लागांव में 40 साल के बाद बुधवार से रामलीला मंचन का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। रामलीला मंचन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है।
बुधवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता पर रामलीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पूर्व गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तपनौला प्राकृतिक जल स्रोत से रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने देवी-आधारित मंगल गीत गाए। युवाओं ने पूरे मार्ग में जय श्री राम के उद्घोष लगाए। पूजा अर्चना नवीन जोशी ने संपादित की। संचालन शेखर तिवारी ने किया। इस मौके पर शंकर सिंह बोहरा, हयात सिंह तड़ागी, ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहरा, अखिलेश ओली, योगेश ओली, दीपक सिंह, गंगा दत्त पंत, रमेश पंत, गोपाल सिंह, राम प्रसाद कलाकोटी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, सक्षम अधिकारी, अशोक सिंह माहरा मौजूद रहे।






















Leave a comment