लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
होली विजडम स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पंत ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के रिटायर्ड प्राचार्य वासुदेव ओली रहे। उन्होंने बेहतर शिक्षा पर स्कूल प्रबंधन की सराहना की। स्कूल के प्रबंधक मनोज पंत और प्रधानाचार्य ललित मोहन राय ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें कक्षा 6 में कुशाग्र जोशी, अच्युत कुमार तिवारी प्रथम, रिद्धि बोहरा, कार्तिकेय जोशी द्वितीय और अवंतिका सिंह, दीपांशी जोशी, मान्या धौनी तृतीय रहीं। कक्षा सात में तनुश्री जोशी, खुशी महर प्रथम, इशान्वी चौथिया, स्वर्णिम राज द्वितीय और ऋषिराज तिवारी और प्रतिभा मुरारी तृतीय रहीं। कक्षा आठ में दर्श कुमार, शिवांश बोहरा प्रथम, ध्रुविका जोशी, कौशिकी गड़कोटी द्वितीय और आराध्या भट्ट, दिव्यंम गड़कोटी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में कोमल पंत, जिया जोशी प्रथम, विजय सिंह अधिकारी और अक्षत पंत द्वितीय और अर्नव कुमा व कार्तिक राय तृतीय रहे। संचालन हेमा देव, कोमल पंत, दीक्षा गिरी, उदिता जोशी, आराध्या भट्ट ने किया। इस मौके पर रूचि पंत, ज्योति पाटनी, चन्द्रकला, सुनैना कुंवर, हेम गहतोड़ी, पूजा जोशी, अलका यादव, गीता पुजारी, दीपक पचौली, योगेश उप्रेती, शुभम अधिकारी, पंकज पंत, मुरलीधर सकलानी आदि रहे।






















Leave a comment