
मां अखिलतारिणी धाम में श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के नन्हें कलाकारों ने भक्ति गीतों किया मंत्र मुग्ध
लोहाघाट।विकास खंड लोहाघाट के प्रसिद्ध मां अखिलतारिणी धाम में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीमती हीरा भट्ट कौशल संगीत कला केंद्र के कलाकारों ने कई भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर समां बांधा।
रविवार को नगर लोहाघाट से संगीत कला केंद्र के अध्यक्ष अजय कलखुड़िया के नेतृत्व में कलाकारों की टीम मां अखिलतारणी धाम पहुंची। जहां उन्होंने धाम के दर्शन किए और इसके इतिहास को जाना। इस दौरान नन्हे कलाकारों ने आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… देवी भगवती मैया तू देनी है जाए… तूने मुझे बुलाया शेरावालिए मैं आया मैं आया आदि कई भजनों की बेहतर प्रस्तुति देकर समां बांधा। मंदिर के पुजारी गणेश दत्त पांडेय और मां अखिल तारिणी धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि मंदिर में कई विकास कार्य समिति और लोगों के माध्यम से किए गए हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धाम में कई सुविधाएं विकसित की गई हैं इस मौके पर हेमचंद्र पाटनी, निशांत पुनेठा, मानस गंगवार, नवनीत पांडेय, शुभम चौबे, दिव्यांशु पांडेय, ऋषिका चतुर्वेदी, हृदयांश पांडेय, अनमोल बोहरा, आयुष गहतोड़ी, दिव्यम जोशी, अभिनव पांडेय, जतिन पुनेठा,हिमांशु राय,संध्या सामंत,वात्सल्या पुनेठा,अवनी खर्कवाल, वैदही पाटनी, माया जोशी,ध्रुवादित्य जोशी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment