लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने न्यायिक बंदी गृह वाली जमीन पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने और नेहरु पार्क पर बच्चों के खेलने की जगह देने की मांग की।
लोहाघाट संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता पर समिति ने रामलीला मैदान में बैठक की। उन्होंने कहा कि न्यायिक बंदी गृह के पिथौरागढ शिफ्ट होने के बाद खाली जगह में युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रशासन ने शॉपिंग कॉम्पेक्स बनाना चाहिए। जिससे नगर के कई युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के बारात घर के सामने नेहरु पार्क को पार्किंग का रुप न देकर वहां पर बच्चों के खेलने के लिए खुला छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी नगर में खेल मैदान न होने के कारण बच्चे नेहरु पार्क में ही खेलते थे। अब खेल मैदान न होने के कारण बच्चे फिजीकल वर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर में कोई विकास कार्य हो तो सभी लोगों की राय लेनी चाहिए। जिससे कि विकास के नाम पर करोड़ों का रुपया बरबाद न हो। इन मुद्दों को लेकर जल्द समिति डीएम से मुलाकात करेगी। इस मौके पर मुख्य संरक्षक प्रहलाद मेहता, डीडी पांडेय, शैलेन्द्र राय, राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, रमेश बिष्ट, दीपक साह, अजय गोरखा, ललित राय, गोपाल कनौजिया आदि मौजूद रहे।
























Leave a comment