लोहाघाट। गुमदेश में चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में दस दिवसीय चैताला मेला शुरू हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने चौखाम बाबा के जयकारे के नारे लगाए।
गुरुवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चमू् चौखाम बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने किया। उन्होंने मेला समिति को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इससे पूर्व सुबह देवडांगरों ने पंचेश्वर में गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। पुरोहित भास्कर पांडेय ने पूजा अर्चना की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि मेला शुरू होने के बाद हर दिन ढुस्कों का गायन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राम नवमी के दिन से तीन दिवसीय मुख्य मेला शुरू होगा। 27 मार्च दिन विभिन्न गांव के जत्थे चौखाम बाबा मंदिर चमदेवल में आएंगे और शाम को चमू देवता का खाली सिंहासन यानी डोला मड़ गांव जाएगा। 28 मार्च को 12 बजे बाद विभिन्न गांव से जत्थे और मड़ गांव से चमू देवता के सिंहासन में देवडांगर विराजमान होकर चौखाम बाबा मंदिर की परिक्रमा करेंगें। 29 मार्च पस्यारा यानी व्यापारिक मेला लगेगा। संचालन पुरोहित शंकर दत्त पांडे खीमराज धौनी ने किया। इस मौके पर पंडित मदन कलौनी,राजू धौनी, नरसिंह धौनी,डिकर सिंह,राम सिंह, रामू धौनी, डूंगर प्रथोली, कृष्ण सिंह धौनी, प्रकाश सिंह धामी,लाल सिंह, कैलाश सिंह, हीरा सिंह ,विकास सिंह भगत राम मौजूद रहे।






















Leave a comment