लोहाघाट। लोहाघाट न्यायिक बंदी गृह की जगह में मल्टी स्टोरीज पार्किंग बनाने की मांग पर जनप्रतिनिधि डीएम से मिले। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर नगर के यातायात व्यवस्था को सुचारु करने के लिए पार्किंग बनाने की मांग उठाई।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय व इसी के साथ नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली भी अलग से डीएम मनीष कुमार से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि लोहाघाट के स्टेशन बाजार में स्थित न्यायिक बंदी गृह को पिथौरागढ जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। जिसमें अब खाली भवन वाले स्थान पर राजस्व निरीक्षक कार्यालय बना दिया है। बल्कि नगर में यातायात समस्या को देखते हुए मल्टी स्टोरी कार पार्किंग के साथ बहुद्देश्यीय कामपैल्स का निर्माण करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर के मुख्य बाजार में पार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि बंदी गृह के स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बन जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। जनप्रतिनिधियों ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग उठाई।






















Leave a comment