लोहाघाट। ओकलैण्ड पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा निकिता बिष्ट का सीमेंस छात्रवृत्ति के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर के माध्यम से हुआ है। छात्रा की उपलब्धि पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई।
शुक्रवार को ओकलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लोकेश पांडेय और प्रधानाचार्य राहुल जोशी ने बताया कि निकिता वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय आईटी शाखा की प्रथम वर्ष की छात्रा है। जर्मन कंपनी सीमेंस की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति कार्यक्रम में पूरे भारत में से चार सौ छात्र-छात्राओं में निकिता का भी चयन हुआ है। जिसमें छात्रा को पढ़ाई के दौरान विभिन्न शैक्षणिक सुविधाएं और वजीफा भी मिलेगा। इसके साथ छात्रा को दूसरे साल में इंटर्नशिप का भी मौका मिल सकेगा। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।






















Leave a comment