लोहाघाट। अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढकर एक माडल बनाकर प्रतिभा का परिचय दिया।
स्कूल के चेयरपर्सन अशोक अधिकारी की अध्यक्षता पर प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सचिन पंत ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए विज्ञान के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच पैदा होती है। संचालन प्रबंधक डीडी जोशी ने किया। इस मौके पर प्रियंका वर्मा, दीप माला राय, दिक्षा पंत, सूरज जोशी, सूरज बोहरा, हेमा बोहरा, गीता माहरा, कृष्णा जोशी, विजय चौधरी आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment