लोहाघाट। विकासखंड लोहाघाट के सैलपेडू में गोशाला में आग लगने दो बकरी और एक भैंस की मौत हो गई। इसके साथ ही एक बैल और एक भैंस आग से बुरी तरह झुलसे। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है।
शनिवार शाम को करीब 4 बजे हयात सिंह, इंद्र सिंह और रजनी देवी की संयुक्त गोशाला में अचानक आग लग गई। घर से करीब 40 मीटर दूर होने के कारण लोगों को इसका पता बाद में चला। धुवां देखने के बाद गांव की भगवती देवी, रघुवर सिंह, शांति देवी, गीता देवी, आशा देवी, ग्राम प्रधान राधिका देवी, तारी सामंत, नीलू देवी आदि ने आग को बुझाने और मवेशियों को बाहर निकालने में मदद की। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंचल सिंह, गोविंद सामंत,ध्रुव सामंत,प्रेम सिंह, सुभाष जोशी, डूंगर सामंत आदि गांव वाली ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई। सूचना के बाद प्रशासन की टीम में एसडीएम नीतू डागर ने मौके पर आकर नुकसान का जायजा लिया






















Leave a comment