Home उत्तराखंड लोहाघाट संघर्ष समिति ने की विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की मांग पर धरने की तैयारी, एसडीएम को दिया ज्ञापन
उत्तराखंडराजनीतिशिक्षा

लोहाघाट संघर्ष समिति ने की विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की मांग पर धरने की तैयारी, एसडीएम को दिया ज्ञापन

190

लोहाघाट। लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग पर तीन दिन का धरना प्रदर्शन करेगी। जिसके लिए समिति ने एसडीएम को एसडीएम को ज्ञापन दिया। संघर्ष समिति के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी भी आए।
शुक्रवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में समिति ने एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहगुणा ने लोहाघाट के रामलीला मैदान से डिग्री कॉलेज लोहाघाट में विधि संकाय की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक वह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी। इसके लिए संघर्ष समिति ने पूर्व में भी कई बार मांग भी उठाई थी। जिसे देखते हुए समिति ने फिर से मंगलवार से लोहाघाट के गांधी चौक में तीन दिन के लिए धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसके बाद लोगों के साथ बैठकर भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। इस मौके पर पर समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत, महासचिव लोकेश पांडेय, राजकिशोर साह, अजय गोरखा, दीपक साह, मोहन पांडेय, रमेश सिंह बिष्ट, गोपाल कन्नोजिया, दीपक शाह आदि लोग मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते