लोहाघाट। नगर लोहाघाट निवासी भावना मुरारी ने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.83 पर्सेंटाइल प्राप्त की है। छात्रा की उपलब्धि पर नगर के लोगों ने खुशी जताई।
व्यापारी सतीश मुरारी और रेखा मुरारी की पुत्री भावना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से प्राप्त की। बीएससी पंतनगर विश्वविद्यालय से प्राप्त की और एमएससी चंद्रशेखर आजाद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कानपुर से प्राप्त की। इसके बाद छात्रा ने दिल्ली के नामी अस्पताल में डायटिशियन की नौकरी करते हुए नेट जेआरएफ की तैयारी भी की। छात्रा भावना ने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की। भावना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पूज्य दादा स्व. जमुना दत्त मुरारी और दादी कैसवी मुरारी को दिया है। छात्रा की सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, शेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, किशोर मुरारी, ब्रजेश माहरा, योगेश मुरारी, दीपक ओली, अनिल भट्ट, मनोज गर्ग, राजेश चौबे आदि ने खुशी जताई।






















Leave a comment