लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मासिक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार कर आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया।
शनिवार को यूकेडी कार्यालय मीना बाजार लोहाघाट में यूकेडी जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता और यूकेडी के संस्थापक सदस्य केडी सुतेड़ी के संचालन में बैठक हुई। बैठक में बताया कि अप्रैल या मई माह में यूकेडी का विधान सभा अधिवेशन होगा। जिसमें प्रदेश नेतृत्व को आमंत्रित करने का निर्णय लिया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की रीति और नीति को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। इस दौरान कार्यकारिणी के विस्तार में हरीश अधिकारी को बाराकोट ब्लाक अध्यक्ष, नारायण सिंह फर्त्याल को बाराकोट ब्लाक प्रभारी, पूरन सिंह रावत को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष, मनोज जोशी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संरक्षक मंडल में बसंत तड़ागी, गिरधर सिंह अधिकारी,भुवन खर्कवाल को मनोनित किया गया। इस मौके पर विधान सभा चुनाव के लिए दावेदार व केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा, महेश डिक्टिया, गिरीश राय, मोहन सिंह मेहता, प्रहलाद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment