लोहाघाट। एनयूजे पत्रकार संगठन देवीधुरा के सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट की माता किशनी देवी (65) का निधन हो गया है। वह कुछ समय से बीमार थी, जिन्होंने रविवार सुबह उपचार के दौरान बरेली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को देवीधुरा के स्थानीय श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर एनयूजे संगठन के जिलाध्यक्ष जगदीश राय, नवल जोशी, गौरीशंकर पंत, बाबा आदित्यदास, प्रकाश भट्ट, चंद्रशेखर जोशी, गिरीश बिष्ट, विनोद चतुर्वेदी, धीरज गहतोड़ी, सुरेश गड़कोटी, दीपक फुलेरा, मनोज राय, हयात राम, नवीन जोशी, बाबूलाल यादव, ललित जोशी, कमलेश भट्ट, नवनीत गहतोड़ी,सुरेश जोशी, राहुल महर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।






















Leave a comment