लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।
सोमवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष दीपेश शर्मा की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय अध्यक्ष कुकरेती का भव्य स्वागत किया। केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यूकेडी जनता के बीच जाकर कुंडा खटखटाओ का नारा दे रही है और जनता को अपना विजन और उनके हितों को बता रही है। लोगों से यूकेडी लाओ उत्तराखंड बचाओ और गैरसेंण राजधानी भी बनाओ का नारा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढवाल के साथ कुमाऊं में भी यूकेडी की बयार है। लोग अब भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गए हैं। लोग आत्म मंथन के बाद खुद यूकेडी के समर्थन में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी अंकिता के हत्यारों सजा दिलाने के लिए यूकेडी तीन साल से संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें आरोपियों को सजा भी दिलाई है। अब वीआईपी का नाम आया है तो वह जरुर होगा। यूकेडी ने सीटिंग जज की उपस्थिति में सीबीआई की मांग की थी, जो भाजपा सरकार ने नहीं की। जिससे सीबीआई से भी उनका भरोसा नहीं है। संचालन केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र पुनेठा ने किया। इस मौके पर जिला प्रभारी प्रहलाद सिंह मेहता,पंकज व्यास, कुंदन सिंह बिष्ट, गिरधर सिंह अधिकारी, भुवन चन्द्र जोशी, बहादुर सिंह रावत, एसएस नेगी, एनडी तिवारी, प्रताप चौहान, भुवन खर्कवाल, नवीन करायत, राजेन्द्र खैरवाल,गणेश काला, महेश डिक्टिया आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment