Home उत्तराखंड अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई
उत्तराखंडराजनीति

अंकिता हत्याकांड में कांग्रेस ने दोषियों को सजा देने की मांग उठाई

295

लोहाघाट। अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीबीआई जांच की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
बुधवार को नगर लोहाघाट के कालू सिंह चौराहे में जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला फूंका। उन्होंने अंकिता को न्याय दो, दोषियों को फांसी के नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता है कांग्रेस सड़कों संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को पूरी तरह विफल हो गई है। इस मौके पर सुरेश ढेक, आनंद धौनी, नवीन जोशी, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, अशोक सिंह, सचिन माहरा,अनिल कुमार, महेश फर्त्याल, विपिन ढेक, हरीश राय, सोनू भट्ट, सोनम सिंह बोहरा, अजय सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा

व्यापारियों ने वन वे व्यवस्था का विरोध किया, डीएम को ज्ञापन भेजा...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते