Home उत्तराखंड वन वे ट्रैफिक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता लोहाघाट में धरने पर बैठे, एसपी से वार्ता के बाद धरना किया स्थगित
उत्तराखंडराजनीतिसमाज

वन वे ट्रैफिक के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता लोहाघाट में धरने पर बैठे, एसपी से वार्ता के बाद धरना किया स्थगित

514

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में कांग्रेस के साथ कई व्यापारी भी शामिल हुए। इस दौरान एसपी से वार्ता के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित किया।
सोमवार नगर लोहाघाट के मीना बाजार चौराहे में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने बगैर किसी राजपत्र अधिसूचना के मीना बाजार से जयंती भवन तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी है। जिससे मीना बाजार के व्यापारियों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर यातायात को ढर्रे पर लाना है तो पुलिस को चाहिए कि मीना बाजार में वाहनों को न खड़ा होने दें। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह स्कूल समय में वन वे व्यवस्था को लागू करे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द व्यवस्था को ठीक न किया गया तो वह वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विधायक अधिकारी ने एसपी अजय गणपति से फोन वार्ता करके 14 दिन के ट्रायल को कम कर वन वे व्यवस्था को हटाने के लिए कहा। जिसमें एसपी ने विधायक को आश्वासन दिया कि जल्द सर्वे पूरा होने के बाद एक बार बैठक की जाएगी, जिसमें व्यापारी भी शामिल होगें। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, भगीरथ भट्ट, चांद सिंह बोहरा,भुवन चौबे, प्रदीप देव, जितेन्द्र साह, डॉ. महेश ढेक, नवीन जोशी, हरीश कुमार, बल्लू ढेक, व्यापारी जीवन उप्रेती, कैलाश मेहता, कैलाश बिष्ट, रमेश गिरी, राम सिंह, हरीश कुमार, दीपक राय, जगत बिष्ट, श्याम सिंह, दिनेश मेहता, उमेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते