लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस पर लोहाघाट के बलांई गांव में बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की रक्षा के लिए संविधान की रक्षा करने का संदेश दिया।
बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम सभा बलांई में संविधान दिवस के उपलक्ष पर बैठक की। जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान दिवस पर लोगों से संविधान को बचाने की अपील कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की मूल भावना पर अभूतपूर्व चुनौतियां मंडरा रही हैं। उन्होंने लोगों के साथ वोट चोरी, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, चुनावी हेरफेर जैसे मुद्दों पर चर्चाएं की जो लोकतंत्र और संवैधानिक सुरक्षा को कमजोर करने का काम कर रही हैं। इस दौरान युवाओं को संविधान की किताबें दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान जीवन सिंह बिष्ट, रोहित सिंह बिष्ट, मोहित सिंह बिष्ट, शिवानी बिष्ट, भावना बिष्ट, सागर माहरा, रोहन माहरा, सुंदर सिंह, बसंत सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment