लोहाघाट। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में गुरुकुलम एकेडमी के आदित्य पुनेठा और गौरव पुनेठा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता और निशांत पुनेठा के संयोजन पर आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में स्कूल के छात्र आदित्य पुनेठा और गौरव पुनेठा की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल के प्रबंधक हरीश पांडेय, राजेश पांडेय, प्रधानाचार्य भास्कर चौबे, को- ऑर्डिनेटर कविता पांडेय पुनेठा, अंकित देव, शशांक, अमित तिवारी, रेनू गड़कोटी, सविता रावत, विमला चतुर्वेदी, संतोषी कोठारी,चंद्र भानु गहतोड़ी, महेन्द्र जोशी, अर्जुन बिष्ट, मनमोहन गहतोड़ी,रियाज़ अहमद, रेखा बोहरा, जानकी अधिकारी,शाइला खान, काज़ल बिष्ट, सरिता बिष्ट, नेहा गोस्वामी, मयंक मुरारी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य क़ी कामना क़ी।






















Leave a comment