Home उत्तराखंड चम्पावत जिले में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने चॉकडाउन/ कार्य बहिष्कार शुरू किया
उत्तराखंडशिक्षा

चम्पावत जिले में माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों ने चॉकडाउन/ कार्य बहिष्कार शुरू किया

492

लोहाघाट। राजकीय शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चाकडाउन/ कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है।
सोमवार राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी और जिला महामंत्री प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में राजकीय माध्यमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों ने चॉक डाउन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से शिक्षक हित में एलटी से प्रवक्ता, एलटी प्रवक्ता से प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों में शत प्रतिशत पदोन्नति, प्रधानाचार्य विभागीय भर्ती परीक्षा नियमावली निरस्त और वार्षिक स्थानांतरण जल्द करवाने जाने आदि मुद्दों पर मांग की जा रही है, लेकिन कई बार आश्वासन के बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं हो रही हैं। जिलाध्यक्ष अधिकारी ने कहा कि सरकार की वादा खिलाफी और अन्यायपूर्ण रवैये के कारण शिक्षक प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार करने के लिए मजबूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में 18 से 24 अगस्त तक स्कूलों में चाकडाउन /और कार्य बहिष्कार होगा। 25 अगस्त को ब्लाक मुख्यालय धरना प्रदर्शन, 27 को जिला मुख्यालय, 29 को मंडल मुख्यालय में और एक से 9 सितंबर तक शिक्षा निदेशालय देहरादून में होगा। जिसमें जनपदवार शिक्षक धरने पर बैठेंगे। अगर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न हुई तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते