Home उत्तराखंड लोहाघाट में 67.69 फीसदी तो पाटी में 63.50 फीसदी मतदान रहा, कुल मतदान 65.59 फीसदी
उत्तराखंडराजनीति

लोहाघाट में 67.69 फीसदी तो पाटी में 63.50 फीसदी मतदान रहा, कुल मतदान 65.59 फीसदी

632

लोहाघाट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोहाघाट में मतदान संपन्न होने तक कुल 67.69 फीसदी मतदान प्रतिशत रहा। जबकि पाटी विकास खंड में कुल 63.50 फीसदी मतदान रहा। दोनों विकास खंडों में कुल 65.59 फीसदी मतदान रहा। इस दौरान नए युवा वोटर, बुजुर्गों,महिलाओं और दिव्यांग जनों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान पर शाम तक कहीं से कोई अप्रिय सूचना की खबर नहीं आई।
गुरुवार को जिला सूचना अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार सुबह 10 बजे तक लोहाघाट विकास खंड में 13.28 फीसदी मतदान रहा, दोपहर बारह बजे तक 30.17 फीसदी मतदान रहा। दो बजे तक 44.66 फीसदी मतदान रहा। शाम चार बजे तक 58.03 फीसदी मतदान रहा। मतदान संपन्न होने तक कुल 67.69 फीसदी मतदान रहा। वहीं विकास खंड पाटी में सुबह 10 बजे तक 12.28 फीसदी मतदान रहा। 12 बजे तक 27.50 फीसदी, दो बजे तक 41.73 फीसदी, शाम चार बजे तक 53.80 फीसदी मतदान, मतदान संपन्न होने तक 63.50 फीसदी मतदान रहा। शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तगड़ा बंदोबस्त किया था। डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति, सीडीओ डॉ. जीएस खाती आदि आला अधिकारियों ने कई बूथों का निरीक्षण किया।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते