Home उत्तराखंड लोहाघाट में हथकरघा प्रदर्शनी पर रोक लगने पर व्यापारियों में खुशी
उत्तराखंडव्यापार

लोहाघाट में हथकरघा प्रदर्शनी पर रोक लगने पर व्यापारियों में खुशी

294

लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में लगने वाली हथकरघा प्रदर्शनी में रोक लगने के बाद व्यापारियों ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में भी नगर और आसपास लगने वाली हथकरघा के नाम पर लनने वाली प्रदर्शनियों के विरोध का निर्णय लिया।
शुक्रवार को स्टेशन बाजार लोहाघाट में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने हथकरघा प्रदर्शनी के निरस्त होने पर खुशी जताई। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुकरिया ने कहा कि सबसे पहले वह नगर के समस्त व्यापारियों का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने एकता दिखाकर प्रदर्शनी को लगने से रोका। इसके साथ ही उन्होंने डीएम नवनीत पांडेय और एसपी अजय गणपति का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि जीआईसी खेल मैदान में हथकरघा मेले के नाम पर लग रही प्रदर्शनी का व्यापारियों ने पूर्व से विरोध किया। प्रदर्शनी लगने से लोहाघाट के व्यापार के राजस्व और प्रदेश सरकार के राजस्व की हानि होती है। इसके साथ जीआईसी खेल मैदान में शैक्षिक और खेल गतिविधियों में 15 दिन के लिए अंकुश लग जाता है। उन्होंने प्रदर्शनी में रोक लगना व्यापारियों की एकता और नगर के व्यापार के हित में बताया। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रदेश संगठन मंत्री भैरव दत्त राय, सतीश खर्कवाल, योगेश मुरारी, निखिल फर्त्याल, मुकेश कलखुड़िया, हितेश मुरारी, राजू जोशी, नवीन ओली, गुलजार अहमद, रसीद अहमद, बसंत मुरारी, हिमांशु जजरिया, असफाक अहमद आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते