लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में हथकरघा प्रदर्शनी लगने की सूचना पर नगर के व्यापारियों ने इसका विरोध किया है। उन्होंने डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया है।
बुधवार को सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया की अध्यक्षता पर बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बाहर से आए व्यापारी हथकरधा के नाम पर प्रदर्शनी लगाकर चायनीज सामान बेचते हैं। जिसमें वह हथकरघा को छोड़ बगैर टैक्स दिए हौजरी, स्टील बर्तन, जूता-चप्पल, प्लास्टिक क्राकरी आदि सामान की ब्रिकी करते हैं। जिसका व्यापार मंडल पूरा विरोध करता है। जीआईसी खेल मैदान में अग्गिवीर भर्ती की तैयारी करवा रहे पूर्व सैनिक एनएसडी कमांडो मनोज करायत और फुटबाल कौच नितिन ढेक ने भी इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी लगने से युवा तैयारी नहीं कर पाएंगे। खेल मैदान में प्रदर्शनी लगाने पढाई का भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि समस्त व्यापारी गुरुवार को डीएम से मिलकर प्रदर्शनी का विरोध करेगे। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हथकरघा प्रदर्शनी नहीं लगने दी जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष कीर्ति बगौली, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, मनोज गर्ग, मनोज साह, योगेश मुरारी, देव सिंह धौनी, हेमंत राय, नवल राय, बुद्धिब्लभ जोशी, गणेश खर्कवाल, रमेश कलखुड़िया, जगदीश खर्कवाल, सतीश मिश्रा, दीपक देव, परवेज, असफाक, इजहार, दीपक फर्त्याल आदि मौजूद रहे।






















Leave a comment