लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ता, व्यापार मंडल, स्कूली बच्चे और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।
शनिवार को यात्रा संयोजक सुभाष बगौली के नेतृत्व में लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा शौर्य यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट से शुरू की। उन्होंने खड़ी बाजार होते हुए स्टेशन बाजार,पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड और स्टेशन बाजार में समापन किया। यात्रा में लोगों ने भारतीय सेना की हौसला अफजाई के लिए नारे लगाए। इस दौरान स्टेशन बाजार में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताई। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर ने किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिप.अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कै. आरएस देव, कै. रधुवीर सिंह, कै. हयात सिंह, राम सिंह, पूरन सिंह, चन्द्र शेखर बगौली,महेश चन्द्र पांडेय, कै. रमेश लाल, कै. कुंदन सिंह, कै. जीत सिंह, मोहित पाठक, प्रहलाद सिंह मेहता, खीम सिंह, पूरन सिंह, सतीश पांडेय, दिनेश सुतेड़ी, विवेक ओली, टीका देव खर्कवाल, निर्मल माहरा, सतीश पांडेय, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, अमित साह, चन्द्रशेखर जोशी,दीपक ओली, दीपक जोशी, देवेन्द्र पाटनी, सूरज कुमार, मदन कलौनी, आशीष राय,बलवंत गिरी,सूरज कुमार, जगदीश अधिकारी, मोहन पाटनी, देवेन्द्र पाटनी, कैलाश पांडेय, महेश बोहरा, राजेन्द्र पुनेठा आदि स्कूली बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं।






















Leave a comment