Home उत्तराखंड हिमालय क्रांति पार्टी ने जनसभा में मूलनिवासियों को रोजगार देने सहित कई मुद्दों को उठाया
उत्तराखंडराजनीति

हिमालय क्रांति पार्टी ने जनसभा में मूलनिवासियों को रोजगार देने सहित कई मुद्दों को उठाया

224

लोहाघाट। हिमालय क्रांति पार्टी के द्वितीय चरण के अभियान लोहाघाट में कई जगह नुक्कड़ सभाएं कर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने कई पहाड़ प्रेमियों से मुलाकात की।
शनिवार को लोहाघाट के वीर सेनानी कालू सिंह माहरा चौक में हिमालय क्रांति पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र पुनेठा के नेतृत्व में जनसभा की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय दल की शराब के बदले वोट, नोट के बदले वोट की नीति से पहाड़ प्रेमी त्रस्त हो गए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय दलों के भ्रष्ट नेताओं से पहाड़ प्रेमी और वोटर भी डरे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य पहाड़ बचाने का एक प्रयास और मूलनिवासियों को रोजगार देना, भ्रष्ट्राचार खत्म करना, सशक्त भूमि कानून, पर्यटन को बढावा देना, जंगली जानवरों से सुरक्षा स्वास्थ्य के लिए सुविधायुक्त अस्पताल और शिक्षा के स्तर में बढोत्तरी करना। जिससे पहाड़ के बच्चे किसी भी कम्पटीशन में सबसे आगे रहें। इसके साथ जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी पर उन्होंने भरोसा किया वह पहाड़ पर यूसीसी लागू करने पहाड़ को बरबाद कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार सड़कों पर धूम रहे हैं और नेता अपनी पेंशन बढा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ को बचाने के लिए सभी को एकजुट होकर एक मंच में आना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे उत्तराखंड में जाकर लोगों को जगाएगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेश उपाध्याय,कुमाऊं मंडल संयोजक हंसा दत्त बेलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष पान सिंह लटवाल, राष्ट्रीय सचिव घनश्याम भगत,पौड़ी के जिला अध्यक्ष दिनेश रावत, सल्ट विधान सभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बंगारी, महासचिव विशन सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूर्य प्रकाश पुरोहित, हीरा सिंह बिष्ट, राम दत्त, महेश डौर्बी, जीवन पंत, तेग राम आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते