Home उत्तराखंड विज्ञान दिवस पर सी एकेडमी के नौनिहालों और डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विज्ञान के कई मॉडल बनाए
उत्तराखंडशिक्षा

विज्ञान दिवस पर सी एकेडमी के नौनिहालों और डायट में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विज्ञान के कई मॉडल बनाए

283

 

लोहाघाट। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सी एकेडमी में विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने कई मॉडल बनाए।
शुक्रवार को विद्यालय के प्रबंधक कविराज मौनी के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि विज्ञान से होने वाले लाभों के प्रति समाज में जागरुकता लाने और बच्चों में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के उद्देश्य से हर साल विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दौरान माडल प्रतियोगिता में नितेश गिरी, कृष्णा बोहरा, निशा भट्ट पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार स्तुति मेहरा ने प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रमोद गहतोड़ी, ममता मौनी, चम्पा गहतोडी, अंजू बिष्ट, पुष्पा टम्टा, पवन कुमार, सीमा मेहरा, निकिता बोहरा, वंदना विश्वकर्मा, दीपा टम्टा, पूजा राय, प्रियंका अधिकारी, नेहा टम्टा, रोजी परवीन, बसंती जोशी, सुनीता बोहरा मौजूद रहे।
—————————————————————–
डायट में भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया
लोहाघाट। डायट लोहाघाट में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के डीएलएड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं ने विज्ञान के विभिन्न सम्बोधों पर आधारित स्वनिर्मित मॉडलों को प्रस्तुत किया।
प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डायट विज्ञान प्रभारी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने कहा कि छात्र न केवल कम लागत के माडलों का निर्माण कर छात्रों में विज्ञान के आधार भूत सबोधों को स्पष्ट करें बल्की इनमें नवाचारी कार्यों का भी प्रयास कर भविष्य आविष्कारों के आधार बनें। इस दौरान विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता में डीएलएड प्रशिक्षुओं में विधि पंत, पूजा पांडेय, मंजीत, संदीप, प्रमोद, पवन पांडेय, नितिन सुतेड़ी, सपना टम्टा, संजय पांडेय, गौरव जोशी, अनुज कुमार, रहनुमा, मनोज मेहता को प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्णायक डायट प्रवक्ता डॉ. कमल गहतोड़ी, नवीन उपाध्याय, डॉ. आशुतोष वर्मा रहे। यहां कृष्ण सिंह ऐरी, डॉ. अवनीश शर्मा, डॉ.अरुण कुमार तलनिया, शिवराज सिंह तड़ागी, दीपक सोराड़ी, नवीन ओली,डॉ. पारुल शर्मा, योगिता पंत मौजूद रहीं।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

फुटबाल में ढेक इलेवन और पाटन एफसी पहुंची सेमीफाइनल में

लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के बिशंग में मिनी ओलंपिक खेल के तहत...

सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत की ओर से सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर...

एल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने छात्र छात्राओं को जागरूक किया

लोहाघाट। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार एवं प्लान ऑफ एक्शन...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते