Home उत्तराखंड लोहाघाट में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी निकली, भीमराम एंड पार्टी के छलिया नृतक रहे आकर्षण का केन्द्र
उत्तराखंडधार्मिकसमाज

लोहाघाट में शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी निकली, भीमराम एंड पार्टी के छलिया नृतक रहे आकर्षण का केन्द्र

269

 

लोहाघाट। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर लोहाघाट में रामलीला कमेटी की ओर से शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान भीमराम एंड पार्टी के छलिया नृतकों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दी।
बुधवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय और राजू गड़कोटी ने झांकी का शुभारंभ किया। कमेटी हथरंगिया के सर्वदेव मंदिर देवखली से शिव-पार्वती की झांकी को नगर मीनाबाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए ऋषेश्वर मंदिर तक ले गए। शिव के रूप में कपिल जोशी और पार्वती कुमकुम ढेक और और गण में पवन, प्रियांशु नाथ, गौरव, आदित्य सिंह आदि रहे। शिव-पार्वती को तैयार करने में भावना जोशी, निर्मला चौधरी, हेम पांडेय रहे। इस मौके पर मुकेश साह, विनोद गोरखा, दीपक सुतेड़ी, ईश्वरी लाल साह, दीप जोशी, संजय फर्त्याल, कैलाश बगौली, जीवन गहतोड़ी, महेश राय, अमित साह, भूपाल सिंह मेहता, दानू सुतेड़ी, तारा दत्त जोशी, रोहन सिंह राजपूत,योगेश जोशी, श्याम ढेक,जगदीश जोशी, सचिन जोशी, नवीन मुरारी, पारस जुकरिया,गोविंद बोहरा, अशोक खर्कवाल, लोकेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते