Home उत्तराखंड गुरिल्ले बोले नौकरी और पेंशन की मांग पूरी न हुई तो आत्मदाह जैसे कदम उठाने होंगे
उत्तराखंडसमाज

गुरिल्ले बोले नौकरी और पेंशन की मांग पूरी न हुई तो आत्मदाह जैसे कदम उठाने होंगे

409

लोहाघाट। एसएसबी गुरिल्ला संगठन ने ऑनलाइन आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने नौकरी और पेंशन की मांग पूरी न होने पर 17 फरवरी को सीएम आवास कूंच करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न हुई तो वह आत्मदाह जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे।
गुरुवार को गुरिल्ला संगठन के चम्पावत जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रचारक ललित बगौली ने बताया कि ऑनलाइन की गई थी।  बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष युद्धवीर सिंह राणा की अध्यक्षता पर आयोजित बैठक में पदाधिकारीयों ने कहा कि 18 दिसंबर 2024 को जब सीएम आवास कूच था, तो सरकार ने आनन-फानन में गुरिल्ला पदाधिकारीयों को वार्ता के लिए बुलाया था। जिसमें प्रमुख गृह सचिव शैलेश बगौली की अध्यक्षता में वार्ता हुई। तब सरकार ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में और समस्त सचिवों के साथ एक बैठक की। जिसमें सचिव स्तर से तुरंत गुरिल्लों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन प्रदेश कार्यकारिणी को दिया गया। लेकिन एक माह बीतने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर अगर सरकार 10 फरवरी तक गुरिल्लाओं को नौकरी और पेंशन नहीं देती है तो समस्त उत्तराखंड के गुरिल्ला 16 फरवरी को देहरादून कूच करेंगे और 17 फरवरी को अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जाएंगे और आत्मदाह जैसे कई कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
ऑनलाइन बैठक में ये पदाधिकारी मौजूद रहे
लोहाघाट। प्रदेश उपाध्यक्ष व टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, प्रदेश महासचिव व जिला उत्तरकाशी के जिला अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, सह मीडिया प्रभारी महावीर सिंह रावत,नैनीताल की जिला अध्यक्ष पुष्पा जलाल, प्रदेश संयोजक व अल्मोड़ा जिले की जिला अध्यक्ष निशा पांडे, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुलोचना देवी, सह सचिव यशपाल चौहान, प्रदेश प्रवक्ता टीआर जखमोला, प्रदेश सह संचालक और रुद्रप्रयाग जिले का जिला अध्यक्ष सुनील चौधरी, चमोली के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट,, पौड़ी के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत,, देहरादून के जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह गुसाई, प्रदेश प्रचारक संगीता चौधरी,गीता जोशी, उत्तरकाशी ,पुरोला के एलएम पवार, और टिहरी के महासचिव पीएल उनियाल आदि शामिल रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते