व्यापारी दीपक ओली को मातृ शोक
लोहाघाट। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी दीपक ओली की माता बची देवी (85) पत्नी स्व.चेतराम ओली का निधन रविवार को उनके आवास पर हो गया है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को रामेश्वर घाट में 9 बजे किया जाएगा। उनके निधन पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशासक ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दिनेश सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली,सतीश पांडेय, नवीन मुरारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख योगेश मेहता, गोविंद वर्मा, भूपाल मेहता, शैलेन्द्र राय, सतीश मुरारी, जीवन गहतोड़ी, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, नवल राय, अमित जुकरिया आदि ने शोक व्यक्त किया।






















Leave a comment