लोहाघाट। नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा उर्फ राजू भैय्या को कई लोगों का समर्थन मिलने लगा है। अध्यक्ष प्रत्याशी राजेन्द्र के अनुसार वह लोहाघाट के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं।
सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र पुनेठा ने नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रुप में लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने लोगों से कहा कि नगर में इस बार परिवर्तन की बयार बही है। जिसमें लोग निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले प्रत्याशी को समर्थन देना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर लोहाघाट केवल खड़ंजों को बनाने तक सीमित नहीं है। नगर में स्वास्थ्य, पानी और रोजगार जैसे कई मुद्दे हैं, जिन्हें वह साकार करना चाह रहे हैं। राजेन्द्र पुनेठा ने बताया कि उनके समर्थन पर हर जगह लोग बढचढकर आगे आ रहे हैं। उन्होने बताया कि नगर के सातों वार्डों की समस्याओं को वह बीते 10 सालों से देख रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए वह चुनाव मैदान में उतरे हैं।






















Leave a comment