Home समाज शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग पर लोग विधायक से मिले
समाज

शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग पर लोग विधायक से मिले

313

लोहाघाट। बाराकोट ब्लॉक के चामी चौमेल में बदहाल शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग पर ग्रामीण विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से मिले। उन्होंने विधायक को ज्ञापन देकर मोटर मार्ग में डामरीकरण कराने की मांग की।
सोमवार को चामी चौमेल बाराकोट के ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल विधायक खुशाल सिंह अधिकारी से मिला। ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन देकर बताया कि करीब आठ साल पूर्व लैंसनायक शहीद श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर प्रशासन ने ढाई किलोमीटर चामी-लीदू-खेती काकड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया था। लोक निर्माण विभाग ने केवल एक किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण कर छोड़ दिया था। सड़क बदहाल होने के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो गई हैं। ग्रामीण पीडब्लूडी और प्रशासन से लगातार सड़क पर डामरीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक ग्रामीणों की नहीं सुनी है। विधायक अधिकारी ने पीडब्लूडी के ईई को डामरीकरण के लिए आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने बताया कि शहीद के नाम पर बने मोटर मार्ग की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए वह सीएम धामी से भी वार्ता करेंगे। ज्ञापन देने वालों में टीका सिंह धामी, रमेश कुमार, गणेश सिंह, पूर्व प्रधान भवान सिंह महर, सुरेश सिंह आदि शामिल थे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन का निर्णय लिया

लोहाघाट। सोर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर...

दो नंवबर से सस्ता गल्ला विक्रेता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

लोहाघाट। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मानदेय सहित ऑनलाइन माध्यम से राशन के...

डासं प्रतियोगिता में दिविशा गड़कोटी,संगीता और काव्यांशी प्रथम रहे

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में दशहरा महोत्सव के दौरान डांस प्रतियोगिता का आयोजन...

मेहुल खर्कवाल के लेफ्टिनेंट बनने पर लोहाघाट रामलीला मंच में भव्य स्वागत

  लोहाघाट। नगर लोहाघाट के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल के सेना में...

एनयूजे पत्रकार संगठन ने डॉयट को सेल्फी स्टेंड आदि भेंट किया

  लोहाघाट। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स ने जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते