Home उत्तराखंड डायट लोहाघाट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्तियों को मिला सम्मान
उत्तराखंडसमाज

डायट लोहाघाट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृ शक्तियों को मिला सम्मान

1.1k

—-उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त आदि महिलाओं को किया सम्मानित

लोहाघाट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त महिलाओं, महिला एसएमसी अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

डायट सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य दिनेश सिंह खेतवाल ने किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांति देवी सार्की और शांभवी मुरारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका ऋचा राय, स्वाति टम्टा, प्रियंका जोशी, प्रेमा ठाकुर, दीपा पाण्डेय, प्रियंवदा चौहान, खिलावती गोस्वामी, दीपा टम्टा, रूचि पाठक, एसएमसी अध्यक्ष रेखा जोशी कलावती देवी, विमला देवी, कमला देवी और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त बालिकाओं निशा रावत, सोनी बोहरा, सौम्या और प्रीति सम्मानित किया गया। साथ ही डीएलएड तृतीय सेमेस्टर की सभी छात्राओं और डाइट महिला स्टाफ को भी सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, डीईओ बेसिक मान सिंह ने सभी सम्मानित महिलाओं को बधाई दी। इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विवेक पंत ने महिला आधारित प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अरुण तलनिया, शिवराज तड़ागी, मनोज भाकुनी, दीपक सोराडी, नवीन उपाध्याय, योगिता पंत, मंजू मेहता आदि मौजूद थे।
————————-
रायनगर में भी उत्कृष्ट कार्य पर महिलाओं को सम्मानित किया
लोहाघाट। महिला हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार से प्राप्त विकास खंड लोहाघाट के चौड़ी राय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। ग्राम पंचायत प्रशासक जितेंद्र राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय ने किया। उन्होंने महिला दिवस की सभी को बधाई दी। इस मौके पर महिलाओं की कुर्सी दौड़ और घड़ा फोड प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में चंपावत जिले में टॉपर रही मुस्कान राय, पीएचडी परीक्षा उत्र्तीण लक्षिका राय, बीएलओ माया राय, फार्मेसी अधिकारी हिमानी राय को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सचिन जोशी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मीरा बोहरा, रश्मि राणा, मुशीर अहमद, जनार्दन ओली आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

सक्षम अधिकारी महज 24 साल की उम्र में बने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष

लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट निवासी सक्षम अधिकारी यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने।...

अल्पाइन कांवेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा, नौनिहालों को किया पुरस्कृत

लोहाघाट। चंपावत जिले के लोहाघाट स्थित प्रसिद्ध अल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव...

होली विजडम स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न

  लोहाघाट। होली विजडम स्कूल मानेश्वर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।...

मुक्ता मैमोरियल होली विजडम के वार्षिकोत्सव में बिखरी सांस्कृतिक छटा

लोहाघाट। नगर के मुक्ता मैमोरियल होली विजडम एकेडमी स्कूल में दो दिवसीय...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते