कोलीढेक में पानी की समस्या न सुधरने पर चक्का जाम की चेतावनी
लोहाघाट। नगर के पास कोलीढेक में पेयजल की समस्या पर लोगों ने सरकारी सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी।
शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गिरीश ढेक के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते दो-तीन सालों से कोलीढेक में पेयजल की समस्या बरकरार है। उन्होंने बताया कि हरिजन बस्ती में 40 साल पुरानी पेयजल योजना का मुख्य टेंक है। उन्होंने बताया कि पेयजल योजना के पाइप कई जगह लिकेज हैं, जिससे मुख्य टेंक तक पानी ही नहीं आ पाता है। विभाग से कई बार मांग के बाद भी वह नहीं सुन रहा है। आरोप लगाया कि जेजेएम के तहत पांच साल साल पूर्व शुरू हुई योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। अब पूर्व में बिछाए गए पाइपों को भी निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि योजना कागजों में तो पूर्ण है, लेकिन घरातल में पानी नहीं है। लोगों ने बताया कि अब इसकी डीपीआर ही बदलकर नई बनाई जा रही है। लोगों ने कहा कि एक ओर कोलीढेक झील उनके पास में ही है, लेकिन तब भी लोग पानी के लिए प्यासे हैं। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर चक्का जाम की चेतावनी दी है। जलनिगम के एई नरेन्द्र मोहन गड़कोटी ने कहा कि बंदेलाढेक के लिए अलग से पानी का टेंक बन रहा है। जिससे कोलीढेक के पास वाले टेंक से केवल कोलीढेक के लोगों को ही पानी की आपूर्ति होगी। व्यवस्था सुचारु होने पर कुछ समय जरुर लगेगा। लीकेज भी ठीक की जाएगी। इस मौके पर नरेश सिंह माहरा, महेश्वरी देवी, ईश्वरी देवी, आशा देवी, दीपा देवी, भुवन राम, गीता देवी, आरती, अंकिता, मीना देवी, मंजू देवी, मनोहरी देवी, आशा देवी, चम्पा देवी, शांति देवी, संगीता देवी, आशा देवी, ममता देवी, ममता मौनी आदि मौजूद रहीं।






















Leave a comment