Home व्यापार सब्जी व्यापारियों ने दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के फरमान को उत्पीड़न बताया, कहा कि भाव उतार चढ़ाव के कारण नहीं लगा पाएंगे रेट लिस्ट
व्यापार

सब्जी व्यापारियों ने दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा करने के फरमान को उत्पीड़न बताया, कहा कि भाव उतार चढ़ाव के कारण नहीं लगा पाएंगे रेट लिस्ट

405

::सब्जी व्यापारी बोले कि केवल सब्जी व्यापारियों का ही उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है
:: व्यापार मंडल ने जल्द एसडीएम से वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया
लोहाघाट। नगर के सब्जी व्यापारियों ने रेट लिस्ट चस्पा करने की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग पर व्यापार मंडल से मिले। इस दौरान उन्होंने सब्जी व्यापारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।
बुधवार को नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार करीब 12 बजे में सब्जी व्यापारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया और पदाधिकारियो से मिले। जिसमें उन्होंने कहा कि प्रशासन रेट लिस्ट चस्पा करने के नाम पर उनका उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने बताया कि सब्जी का कच्चा काम है। सब्जियों के ज्यादा आने पर भाव गिर जाते हैं और कमी होने पर बाजार में उछाल आ जाता है। उन्होंने बताया कि मंडी से आने के बाद ही सब्जी के भाव तय किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि हर समय फेर बदल करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नगर में केवल सब्जी व्यापारियों का ही उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह दुकानों पर सब्जी के रेट चस्पा नहीं करेंगे। व्यापार संघ अध्यक्ष ने सब्जी व्यापारियों की मांग को जायज बताते हुए एसडीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने कहा कि सब्जी व्यापारी व्यापार मंडल का ही अभिन्न अंग है, उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, सब्जी व्यापारी अरुन गहतोड़ी, विरेन्द्र ढेक, शंकर नाथ, राकेश जोशी, अनवर, ताहिर, लक्ष्मण सिंह, कमल नाथ, दिनेश गड़कोटी, असलम खान, अशोक सक्सेना, गोपाल पुनेठा, हरीश गिरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

लोहाघाट में बिजली के क्षतिग्रस्त पोल को हटाने की मांग पर प्रदर्शन किया

लोहाघाट। खड़ी बाजार में खतरा बने बिजली के पोल को हटाने की...

स्टेशन बाजार के व्यापारियों ने सब्जी मंडी जाने से मना किया

लोहाघाट। नगर के स्टेशन बाजार में सब्जी व्यापारियों को सब्जी मंडी भेजने...

ग्राहकों के वाहन में जेमर लगाने से व्यापारी नाराज, 14 यानी कल को होगी पुलिस के साथ मिटिंग

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल ने यातायात व्यवस्था और ग्राहकों के लगातार हो...

अवैध रूप से दाल बेच रहे व्यक्ति को व्यापार मंडल ने चेतावनी देकर छोड़ा

लोहाघाट। नगर व्यापार मंडल ने नगर क्षेत्र में बिना जीएसटी और एफएसएसएआई...

लोहाघाट में दुकानों के बाहर अतिक्रमण पर सात व्यापारियों का 14 हजार का चालान

लोहाघाट। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने नगर में...

लोहाघाट में हथकरघा प्रदर्शनी पर रोक लगने पर व्यापारियों में खुशी

लोहाघाट। जीआईसी खेल मैदान में लगने वाली हथकरघा प्रदर्शनी में रोक लगने...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते