Home उत्तराखंड यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष बोले कि कैबिनेट मंत्री की हरकत पर हर विधायक को जवाब देना होगा, कि वह सदन में चुप क्यों रहे/ लोहाघाट में हुयी पत्रकार वार्ता
उत्तराखंडराजनीतिसमाज

यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष बोले कि कैबिनेट मंत्री की हरकत पर हर विधायक को जवाब देना होगा, कि वह सदन में चुप क्यों रहे/ लोहाघाट में हुयी पत्रकार वार्ता

257

लोहाघाट। उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह कठैत ने कहा कि कैनिबेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने पहाड़ की जनता का अपमान किया है। उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सदन में विधायकों के चुप रहने भी पर 10 मार्च को उनके साथ सवाल-जवाब किए जाएंगे।
शुक्रवार को यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष कठैत ने लोहाघाट में पार्टी के जिलाध्यक्ष केडी सुतेड़ी के आवास में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापन जनता के संघर्ष और 42 लोगों से अधिक शहादत की बदौलत हुई है। प्रदेश में बने विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों का ऋणी होना चाहिए। लेकिन बजट सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने खुलकर आवेश में पहाड़ के प्रति असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया है, यह शब्द उनके मुंह से अनायास नहीं निकले, जबकि लंबे समय से उनके अंतर्मन में दुर्भावना कूट-कूट भरी है। जो सदन के लिए सरकार के लिए और पूरे प्रदेश के लिए निहायत शर्मशार करने वाली बात है। जिससे पहाड़ की जनता में भारी आक्रोश है। ऐसे जनप्रतिनिधि को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री बोले कि बजट सत्र में केवल बद्रीनाथ के विधायक लखपत सिंह बुटोला ने ही अमर्यादित शब्दों को विरोध किया। लेकिन अन्य कोई विधायक या मंत्री इसमें आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि सीएम और विधानसभा अध्यक्ष भी अग्रवाल के समर्थन पर दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को सभी विधायकों को ज्ञापन देकर सवाल पूछा जाएगा कि आखिर वो चुप क्यों रहे। केन्द्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इस पर संज्ञान लेना आवश्यक है, जिससे कि भविष्य में इस प्रकार की हरकत न हो। उनके साथ केन्द्रीय प्रवक्ता जबर सिंह पावेल, युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी आदि मौजूद रहे।

Written by
Editor

कुमाऊँ बुलेटिन के लेखक, जो उत्तराखंड की खबरों और घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हैं। अपने शोध और लेखन के माध्यम से, ये लेखक पाठकों को राज्य की राजनीति, समाज, पर्यावरण, पर्यटन, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, अपराध और मनोरंजन की ताजा और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करते हैं। इनका उद्देश्य है कि पाठकों को स्थानीय घटनाओं और मुद्दों की सही और विस्तृत जानकारी मिले, जिससे वे अपने राज्य की गतिविधियों से जुड़े रहें और जागरूक रहें।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

तजा खबर

Categories

Related Articles

यूकेडी केन्द्रीय अध्यक्ष बोले गढवाल और कुमाऊं में यूकेडी की बयार

लोहाघाट। यूकेडी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के लोहाघाट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं...

विश्वजीत सिंह नेगी पुनः चुने गए स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड के अध्यक्ष

  देहरादून। स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड देहरादून के वार्षिक चुनाव में विश्वजीत...

विवेकानन्द विद्या मंदिर में स्व. कार्की की स्मृति में लगाए बोरबैल का शुभारंभ नवीन कार्की ने किया

लोहाघाट। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में बोरबैल का शुभारंभ किया...

विधान चुनाव में यूकेडी के राजेन्द्र पुनेठा और दरबान सिंह ने दावेदारी प्रस्तुत की

लोहाघाट। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें पार्टी...

एसपी से लोहाघाट में पूर्व की तरह यातायात व्यवस्था की मांग उठाई

लोहाघाट। नगर लोहाघाट में वन वे व्यवस्था को लेकर प्रतनिधि मंडल एसपी...

लोहाघाट कै प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित के बर्तनों की राज्यपाल ने भी सराहना की

लोहाघाट। देहरादून अंतरराष्ट्रीय सहकारिता मेले में जिले के प्रसिद्ध लौह शिल्पी अमित...

कोलीढेक की कंचन को मिला देहरादून में देवभूमि कर्मयोगी पुरस्कार

लोहाघाट। नगर के समीप कोलीढेक गांव महिला कंचन ढेक को सामाजिक क्षेत्र...

विधायक खुशाल अधिकारी ने सोशल मीडिया में उनके खिलाफ पोस्ट करने पर पाटी थाने में दी तहरीर

लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने पाटी ब्लाक में एक व्यक्ति पर...

You cannot copy content of this page

आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते