
लोहाघाट। नगर लोहाघाट के व्यापारियों ने कोलकाता में आरजी कार मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में बाजार में केंडल मार्च निकाला। केंडल मार्च व्यपारियों और युवा कांग्रेस ने निकाला।
शनिवार को नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने वीर कालू सिंह माहरा चौक से गांधी चौक तक केंडल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा में केंडल जलाकर न्याय की गुहार लगाई। व्यापारियों ने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग उठाई। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, महामंत्री विवेक ओली, कोषाध्यक्ष टीकादेव खर्कवाल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, हरीश मेहता, आशीष वर्मा, विनीत सगटा, अमित जुकरिया, दिनेश बोहरा पंकज वर्मा हरीश मेहता, सतीश खर्कवाल,गोविंद बोहरा,जीवन गहतोड़ी, प्रकाश साह, कीर्ति बगौली,राकेश मधुसूदन, शैलेन्द्र राय, समद, सुबीर, रिंकू शेख, नूर अहमद आदि मौजूद रहे।
—– युवा कांग्रेस ने भी निकाला केंडल मार्च
लोहाघाट। कोलकाता में महिला चिकित्सक और रुद्रपुर में स्टाफ नर्स की हत्या और दुष्कर्म पर युवा कांग्रेस ने नगर में केंडल मार्च निकाला।
शनिवार को युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने चांदमारी जयंती भवन से वीर कालू सिंह चौराहे तक केंडल मार्च निकाला। इस मौके पर लोकेश पांडेय, मंटू ओली,निक्कू बोहरा, आशीष राय, मयंक ओली,मुकुल ओली, नवल चतुर्वेदी, शंकर बोहरा, सुशीला बोहरा, डॉ. सुमन पांडेय, नवीन राय, प्रांजल वर्मा, आनन्द अधिकारी आदि रहे।





















Leave a comment